अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र में 200 फीट रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास रविवार को बिजली विभाग की एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पिकअप चालक को रोकने की कोशिश कर रहे बाइक सवार युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन चालक गति बढ़ाकर मौके से फरार हो गया।
पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
पीड़ित दिनेश किराड़ ने बताया कि वह अपने घर की गली से बाहर निकल रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और उनके नाक, कान और होंठ पर चोटें आईं। उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बाइक सवार टीचर को भी पीछे से मारी टक्कर
दूसरे पीड़ित आसिफ खान, जो कारोली निवासी और एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, ने बताया कि पिकअप पहले भी किसी को टक्कर मारकर भाग रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक को भी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई।
हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बाइक को नुकसान हुआ। उन्होंने भी NEB थाने में इसकी शिकायत दी।
वीडियो में चालक फरार होता दिखा
घटना के दौरान बने वीडियो में बाइक सवार युवक पिकअप चालक को रुकने के लिए कहते हुए दिखते हैं, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार और तेज कर देता है और कुछ ही सेकंड में मौके से गायब हो जाता है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
