सरिस्का टाइगर रिजर्व में पिछले एक महीने से दो बाघ—टाइग्रेस ST-9 और टाइगर ST-2304—लगातार साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों अब तक 10 से ज्यादा बार साथ देखे जा चुके हैं। कभी वे जंगल की सड़क पर आ बैठते हैं, तो कभी पर्यटकों की जिप्सियों के बीच से होकर निकल जाते हैं। इस जोड़ी को साथ देखकर टूरिस्ट रोमांचित हो उठते हैं।
जिप्सियों के पास से निकली बाघों की जोड़ी
गुरुवार शाम घानका तिराहा क्षेत्र में दोनों बाघ सफारी ट्रैक पर अचानक सामने आ गए। देखते ही देखते वे पर्यटकों की जिप्सियों के ठीक बीच से गुजरते हुए आगे बढ़े और थोड़ी दूरी पर पहुँचकर जोरदार दहाड़ लगाई। उनकी दहाड़ सुनकर पर्यटकों में उत्साह और रोमांच और बढ़ गया।
पर्यटकों की किस्मत चमकी
दिल्ली और गुरुग्राम से आए लगभग 30 पर्यटक छह जिप्सियों में सवार थे। सभी ने इस दुर्लभ क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। लगातार मिल रही ऐसी साइटिंग्स ने सरिस्का सफारी का आकर्षण और बढ़ा दिया है।
बार-बार साथ दिख रही बाघों की जोड़ी
इससे पहले भी ST-9 और ST-2304 कई बार सड़क पर बैठे दिखाई दिए थे। जंगल के अलग-अलग हिस्सों में दोनों का साथ में घूमना यह संकेत भी देता है कि सरिस्का में टाइगर्स की सक्रियता बढ़ रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
