अलवर के अग्रवाल स्कूल में गुरुवार को आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट देखे।
प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्मार्ट हेलमेट, अंधों के लिए सेल्फ स्टिक, पानी संरक्षण मॉडल और बिजली आपूर्ति समाधान जैसे प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। एक छात्रा ने गांवों में बिजली न होने की समस्या दूर करने के लिए विद्युत प्लांट का मॉडल बनाया, जिसने मंत्री सहित सभी का ध्यान खींचा।
मंत्री शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा,
“इन्हीं बच्चों में से आगे चलकर देश के वैज्ञानिक बनेंगे। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देते हैं।”
उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी भारत सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त योजना है, जिसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को अपने नवाचार प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए ₹10,000 की राशि दी जाती है।
इस बार अलवर जिले के 18 विद्यार्थियों का चयन जैसलमेर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है। यहां से चयनित बच्चों को भारत सरकार की ओर से ₹80,000 से ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी, ताकि वे अपने शोध को आगे बढ़ा सकें।
मंत्री ने सभी बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई सोच और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
Naveen Patnaik का केंद्र को पत्र, बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
- Author
- May 02, 2026
-
India-Russia Space Deal: ISRO को मिलेगा तकनीकी सहयोग, गगनयान मिशन को फायदा
- Author
- May 02, 2026
-
भारत और इक्वाडोर के बीच बढ़ा सहयोग, स्वास्थ्य और डिजिटल सेक्टर में बड़ी पहल
- Author
- May 02, 2026
-
15 बूथों पर फिर से वोटिंग, West Bengal में दोपहर तक 72.43% मतदान दर्ज
- Author
- May 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
