राजस्थान के भिवाड़ी स्थित चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम मेव समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो, गोकशी, टटलू बाजी, ओएलएक्स पर ठगी और नशे की लत को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। साथ ही जिला स्तर पर एक 11 सदस्यीय सुधार कमेटी के गठन की भी घोषणा की गई।
महापंचायत की अध्यक्षता चोपानकी सरपंच चौधरी खूबी खान ने की, जिसमें मेवात क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने युवाओं से अपराधों से दूर रहने और शिक्षा व जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
चोपानकी थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने समाज से पुलिस सहयोग मांगा और गो तस्करी, टटलू बाजी और ओएलएक्स ठगी जैसी गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया। समाज के लोगों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (बीएमए) के अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ने कहा कि समाज के युवाओं में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए बुजुर्गों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सुधार से समाज की छवि सुधरेगी और अन्य समुदायों में सम्मान बढ़ेगा। बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने भी समाज सुधार के प्रयासों का समर्थन किया।
महापंचायत के संयोजक चौधरी खूबी खान ने बताया कि यह पहल हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचेगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों का समर्थन करने वाले राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों पर भी नकेल कसी जाएगी।
अलवर जिला मेव पंचायत के प्रवक्ता कासिम मेवाती ने इस महापंचायत को समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी पंचायतें हुईं, लेकिन निजी और राजनीतिक स्वार्थियों के कारण कमजोर पड़ गई थीं। इस बार यह पहल शुद्ध सुधार के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
