• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    सांड पर तेजाब फेंकने का मामला, दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा अलवर बंद-जाम

    अलवर में सांड पर फेंका तेजाब, शरीर का आधा हिस्सा झुलसा; गौ रक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी

    अलवर जिले के बांबोली गांव में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सांड (नंदी) पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में सांड के शरीर का दाहिना हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल सांड को रेस्क्यू कर अलवर के पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

    गोरक्षा दल के सदस्य विनय कुमार ने बताया कि तेजाब फेंके जाने से सांड के पेट का बड़ा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और वह लहूलुहान हालत में मिला। सूचना मिलने पर गौ रक्षकों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांड का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    उन्होंने बताया कि तेजाब से घायल होने के बाद सांड दर्द के कारण इधर-उधर भागने लगा, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। काफी प्रयास के बाद उसे काबू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

    गौ रक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    गौ रक्षक दल ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। गौ रक्षकों ने चेतावनी दी है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरे जिले में चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories