• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 30, 2024

    रिश्वत मामले में होमगार्ड को पकड़ा, फिर बताया निर्दोष: ACB के डीएसपी बोले- 'हम इंसान हैं, भगवान नहीं'; अब परिवादी सहित तीन गिरफ्तार

    ACB ने गुरुवार को अलवर कलेक्ट्रेट के होमगार्ड को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान होमगार्ड बार-बार कहता रहा। उसने रिश्वत नहीं ली लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।

     

    मामले के दूसरे ही दिन शुक्रवार को ACB ने मामले झूठा बताकर होमगार्ड को छोड़ दिया। वहीं होमगार्ड के खिलाफ शिकायत करने वाले सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। तीनों ने ACB को झांसा देने के लिए फर्जी तरीके से बनाया ऑडियो पेश किया था।

     

    होमगार्ड के खिलाफ शिकायत करने वाले सहित तीन गिरफ्तार

     

    मामले को लेकर ACB के डीएसपी महेंद्र ने कहा- हम इंसान हैं। भगवान नहीं। हमें तथ्य गलत दिए इसलिए उसके अनुसार काम किया। मामला समझ आया तब दोषियों महबूब, मकसूद और कपिल को पकड़ा। कलेक्ट्रेट का होमगार्ड सहजूदीन निर्दोष है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories