• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    रसोई में लगी आग ने लिया विकराल रूप: सिलेंडर लीकेज से 15 लोग झुलसे

    अलवर के थानागाजी क्षेत्र के टहला इलाके में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज होने से बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक आग लग गई, जिसमें 4 बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को टहला अस्पताल पहुंचाया। वहां से 8 गंभीर घायलों को अलवर रेफर किया गया है।

    घटना दाता खोहदरीबा गांव में सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे में लाडा देवी (60) और राधेश्याम (40) करीब 70 फीसदी तक झुलस गए। राधेश्याम को अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मंजू, किलतु, लक्ष्मी, हेम सिंह और आलोक सहित अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    पूर्व पार्षद रोहिताश घांघल ने बताया कि राधेश्याम बंजारा के घर सुबह खाना बन रहा था। कुछ लोग रसोई में बैठे थे, जबकि अन्य बाहर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई।

    टहला तहसीलदार प्रवीण कुमार के अनुसार, देसी भट्टी में गैस सिलेंडर से पाइप जोड़ रखा था। पाइप से लगातार गैस लीकेज हो रही थी, जिससे अचानक आग भड़क गई। रसोई में मौजूद लोगों को बचाने पहुंचे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आ गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories