अलवर रेलवे जंक्शन के 111 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw, केंद्रीय मंत्री Bhupender Yadav और मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma वर्चुअली शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशन पर होने वाले आधुनिक विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अलवर रेलवे स्टेशन का विस्तार आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। स्टेशन के दूसरी ओर मौजूदा भवन की तर्ज पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। करीब 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट में एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, 6 फीट चौड़ाई वाले दो नए फुटओवर ब्रिज, 9 आधुनिक लिफ्ट और निजी वाहन, टैक्सी व ऑटो के लिए अलग पिकअप जोन बनाए जाएंगे। इसके अलावा करीब 4500 वर्गमीटर क्षेत्र में नई पार्किंग भी विकसित की जाएगी।
वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर के पास बांदीकुई-दौसा क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनसीआर से बाहर राजस्थान में यह क्षेत्र उद्योगों के लिए सबसे बेहतर स्थान बन सकता है। यहां रेलवे, सड़क और अन्य सभी प्रकार की कनेक्टिविटी उपलब्ध है और दिल्ली से महज सवा दो घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।
कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री Sanjay Sharma इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि ईवी वाहनों के उपयोग से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और ईंधन की बचत होती है। साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
