• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 05, 2026

    परीक्षा का दबाव बना वजह,15 साल का छात्र घर से गायब, पहले भी कर चुका है ऐसा

    Alwar से एक 15 साल के नाबालिग छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र पढ़ाई और टेस्ट के दबाव से बचने के लिए घर से बिना बताए निकल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे छात्र घर से दोस्तों के साथ खेलने का कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और धार्मिक स्थलों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    परिजनों के मुताबिक, छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है और सोमवार से उसके मासिक टेस्ट शुरू होने थे। आशंका है कि परीक्षा के दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार ने यह भी बताया कि मई 2025 में भी वह इसी तरह परीक्षा के डर से घर से चला गया था, हालांकि तब पुलिस ने उसे करीब दो घंटे में ढूंढ लिया था।

    इस बार जांच में एक अहम सुराग सामने आया है। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर छात्र प्लेटफॉर्म नंबर 2 से Jaipur जाने वाली ट्रेन में बैठते हुए दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, वह घर से निकलने से पहले अपना बैग बाहर कहीं छिपाकर रख चुका था और मौका मिलते ही उसे लेकर रवाना हो गया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories