• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 16, 2026

    पेपर लीक मामलों पर भड़की जूली, बोलीं- केंद्र सरकार शतक के करीब पहुंची

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। जूली ने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार NEET का पेपर लीक हो रहा है, लेकिन शिक्षा मंत्री इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

    जूली ने NTA की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को भरोसा दिलाया गया था कि NTA बनने के बाद पेपर लीक नहीं होंगे, लेकिन केंद्र सरकार पेपर लीक के मामलों में शतक के करीब पहुंच चुकी है और जवाबदेही पूरी तरह गायब है।

    उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर भी आपत्ति जताई। जूली ने कहा कि मंत्री यह कह रहे हैं कि फोटो खिंच गई तो कोई बात नहीं और पेपर लीक होना भी बड़ी बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में आरोपी की तस्वीरें कई भाजपा नेताओं के साथ सामने आई हैं। सवाल यह है कि शिकायत मिलने के बावजूद नौ दिन तक FIR क्यों दर्ज नहीं की गई।

    जूली ने कहा कि पेपर लीक माफिया को बचाने का काम किया जा रहा था। उन्होंने पूछा कि आखिर कौन जिम्मेदार है और किसके दबाव में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ केंद्र से भी ज्यादा सख्त कानून है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसी वजह से शायद राजस्थान में मामला दर्ज करने से बचा गया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े बड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। जूली ने यह भी कहा कि पहले NEET पेपर लीक से इनकार किया गया और बाद में उसे “गेस पेपर” बताया गया, जो कई सवाल खड़े करता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories