• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 03, 2026

    पानी की समस्या पर भड़कीं महिलाएं, सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

    अलवर शहर के स्कीम-2 क्षेत्र स्थित टिटोड़ा मोहल्ले में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। यहां नलों से नाली का गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई होने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि पिछले करीब दो महीनों से लगातार बनी हुई है।

    मोहल्ले में रहने वाली महिला मुस्कान ने बताया कि नलों से आने वाले पानी में झाग होता है और तेज दुर्गंध के कारण नल खोलना भी मुश्किल हो गया है। हाल ही में जो पानी आया, उसे मजबूरी में वापस नाली में बहाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर आकर केवल देखकर लौट जाते हैं और कोई स्थायी समाधान नहीं होता।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूषित पानी के कारण वे टैंकर के पानी पर निर्भर हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

    लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल जांच कर पेयजल लाइन की मरम्मत कराए और साफ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि स्वास्थ्य से जुड़ा यह गंभीर संकट खत्म हो सके।

    Tags :
    Share :

    Top Stories