अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पानी के छींटों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अलवर-भरतपुर रोड स्थित बगड़ तिराया थाना परिसर के पास हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए अलवर-भरतपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई।
सूचना मिलने पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र सुबेदीन उर्फ सक्का मेव और वाजिद पुत्र लल्लू मेव के रूप में हुई है।
रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दोनों की दुकानें आमने-सामने हैं। मीठे पानी की छबील पर पानी पीने के दौरान छींटे पड़ने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।
पुलिस के अनुसार घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सक्का पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
