• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    पीएमओ की बात भी नहीं मान रहा ठेकेदार: वार्डों तक पहुंच रही निर्माण कार्य की धूल

    अलवर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में चल रहे सड़क निर्माण कार्य से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में सीसी रोड निर्माण के दौरान मशीनों से उड़ रही धूल वार्डों तक पहुंच रही है, जिससे खासकर दमा, टीबी और सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    अस्पताल में सुबह ओपीडी के समय सबसे ज्यादा मरीजों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसी दौरान ठेकेदार सड़क की कटिंग और तोड़फोड़ का काम करवा रहा है। इससे पूरे परिसर में धूल का गुबार फैल रहा है और मरीजों, डॉक्टरों व कर्मचारियों को धूल के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

    अस्पताल के पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि कई बार ठेकेदार और कर्मचारियों को धूल कम करने और काम का समय बदलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। गुरुवार सुबह भी शिकायत के बाद कुछ देर के लिए काम रुकवाया गया, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार मनमानी करता रहा।

    पीएमओ ने कहा कि सड़क तोड़ने का काम ऐसे समय होना चाहिए, जब अस्पताल में मरीजों और स्टाफ की संख्या कम हो। साथ ही मशीनों के आसपास कवरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि धूल अस्पताल परिसर में न फैले। अस्पताल में बड़ी संख्या में एलर्जी और सांस संबंधी मरीज आते हैं, जिन पर धूल का सीधा असर पड़ रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories