रूस में लापता हुए MBBS छात्र अजीत चौधरी का शव सोमवार सुबह 28 दिन बाद अलवर लाया गया। लक्ष्मणगढ़ के कफनवाड़ा गांव निवासी अजीत का शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। छात्र का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा।
अजीत 19 अक्टूबर को रूस के ऊफा शहर में अचानक लापता हो गया था। 6 नवंबर को उसका शव व्हाइट रिवर के पास एक बांध में मिला। रूस में 14 नवंबर को पोस्टमॉर्टम भी हो चुका था। सोमवार सुबह करीब 4:05 बजे शव दिल्ली पहुंचा और फिर अलवर लाया गया। इस बीच लंबी प्रक्रिया के कारण परिजन गहरे सदमे में हैं। अजीत की मां की तबीयत लगातार खराब बनी हुई है।
पिता धर्म सिंह के अनुसार, अजीत बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में MBBS थर्ड ईयर का छात्र था। 19 अक्टूबर को उससे सामान्य बातचीत हुई थी, इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। पिता ने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था, अचानक क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया।
परिजनों की ओर से छात्र की मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चाचा भोम सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी घटना संदिग्ध है। उनका कहना है कि अजीत के कपड़े और जूते नदी किनारे मिले थे—“अगर आत्महत्या करता, तो कपड़े क्यों उतारता?” उन्होंने यह भी बताया कि लापता होने से पहले अजीत ने पैसे मंगवाए थे और किसी छात्र से उसका विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है।
परिवार का कहना है कि उन्हें आत्महत्या की बात पर भरोसा नहीं है और मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, जो छात्र की मौत की वास्तविक वजहों पर रोशनी डालेगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
