राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से सोमवार को अलवर दौरे के दौरान उनकी पार्टी से बागी होकर अंता से चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के बारे में सवाल पूछा गया, तो वे चुप्पी साध गए। हालांकि, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर जमकर पलटवार किया।
जूली ने कहा कि प्रदेश में अब तक 7 लाख करोड़ रुपए के निवेश होने की बात शाह और राज्य सरकार कर रहे हैं, जबकि पूरे राजस्थान का बजट ही 3.80 लाख करोड़ रुपए का है। उन्होंने कहा कि “जनता के पैर काटकर कड़े निकाले जा रहे हैं, व्यापारियों के मर्डर हो रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।”
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर शहर के कटी घाटी स्थित होटल में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह जनता को गुमराह कर रहे हैं और “पर्ची सरकार पर मुहर लगाने में लगे हैं।”
‘बजट से दोगुना निवेश बताना जनता को गुमराह करना’
जूली ने कहा, “प्रदेश का बजट 3.80 लाख करोड़ रुपए का है और सरकार 7 लाख करोड़ रुपए के निवेश की बात कर रही है। यह जनता को गुमराह करने वाला दावा है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बुजुर्गों के पैर काटकर कड़े लूटे जा रहे हैं, व्यापारियों की हत्या हो रही है, चीफ जस्टिस पर जूता फेंका गया, आईपीएस अफसर सुसाइड कर रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।”
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
