राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादलों पर कहा कि सरकार और मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद ही तबादले संभव होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमतौर पर ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर जिले के अंदर ही होते हैं। अगर वे जिले के बाहर ट्रांसफर होते हैं तो उनकी सीनियरिटी रद्द हो जाती है, जो टीचर्स नहीं चाहते।
मंत्री ने बताया कि दूर-दराज के जिलों में नौकरी मिलने का कारण कम चयन प्रतिशत था। उन्होंने कहा, “अगर वे वहां नहीं जाते तो नौकरी नहीं मिलती। फिर भी उनकी ट्रांसफर की कोशिश जारी रहेगी। सरकार संवेदनशील है और टीचर्स की पीड़ा को समझती है।”
बहादरपुर में कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बहादरपुर के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और मीडिया से बातचीत की। जब उनसे अलवर के प्रभारी मंत्री की अधिक मौजूदगी पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “हम तो आदेश की पालना करते हैं। मंत्री तो पूरे राजस्थान के हैं। मैं जोधपुर व फलोदी का प्रभारी मंत्री हूं। यह सब सरकार तय करती है।”
प्रधानाचार्यों की तबादला सूची जल्द जारी
मदन दिलावर ने बताया कि प्रधानाचार्यों की तबादला सूची बनकर तैयार है और जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने पुनः कहा कि ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर जिले के भीतर ही होते हैं।
अंग्रेजी माध्यम से हिंदी पर जोर
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदलने के सवाल पर मंत्री ने कहा, “हिंदुस्तान के रहने वाले हैं, मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि अब गांवों में हिंदी माध्यम के छात्र टॉप की सर्विसेज में आगे बढ़ रहे हैं।
खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण विवाद पर मंत्री का जवाब
नाम बदलने के विवाद पर मंत्री ने कहा, “कुछ कांग्रेसियों ने सवाल उठाए थे, लेकिन हमें महापुरुषों की जीवनी और इतिहास बताना जरूरी है।”
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
