अलवर शहर के दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अखैपुरा थाना क्षेत्र स्थित गंगा मंदिर के पास रहने वाला अनिल जाटव टायर रिपेयरिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिवार का कहना है कि कुछ साल पहले अनिल छत से गिर गया था। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब रहने लगी थी। उसका लंबे समय तक इलाज भी चला, लेकिन वह बीच-बीच में असामान्य हरकतें करता था।
अखैपुरा थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
बकरीद पर मुस्लिम समाज ने मांगी देश में शांति की दुआ, कुर्बानी का सिलसिला शुरू
- Author
- May 28, 2026
-
मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत
- Author
- May 28, 2026
-
इबोला अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अहमदाबाद में यात्रियों की निगरानी बढ़ी
- Author
- May 27, 2026
-
27 मई करेंट अफेयर्स: ताइवान का बड़ा आर्थिक रिकॉर्ड, बंगाल को मिली नई CEO
- Author
- May 27, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
