राजस्थान के अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र के भाखेड़ा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मजदूरी के 15 हजार रुपये मांगने गया एक मजदूर ठेकेदार की हैवानियत का शिकार हो गया। ठेकेदार ने उसे घर बुलाकर बांध दिया और धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
पैसे मांगने पर ठेकेदार ने किया हमला
घटना 28 अक्टूबर की है। घायल मजदूर की पहचान शौकीन निवासी भाखेड़ा के रूप में हुई है, जो फिलहाल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती है। शौकीन के भाई शरीफ ने बताया कि उसका भाई ठेकेदार हाजरदीन से करीब 15 हजार रुपये मजदूरी के मांग रहा था। जब उसने फोन किया तो ठेकेदार ने उसे घर बुला लिया।
घर पहुंचने पर ठेकेदार हाजरदीन और उसके भांजे अल्फीन ने शौकीन को पकड़ लिया और टांचिया (धारदार हथियार) से पीटने लगे। आरोप है कि शौकीन को रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारा गया।
परिवार का आरोप – ठेकेदार ब्लैकमेलिंग और साइबर ठगी में लिप्त
शरीफ ने बताया कि ठेकेदार का भांजा अल्फीन साइबर ठगी का काम करता है और ठेकेदार ब्लैकमेलिंग में शामिल है। जब शौकीन की पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे भी बदसलूकी की।
पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
