अलवर शहर में 16 से 19 अगस्त तक लगातार हर दिन शहर में महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले दो दिन बाद पकड़े गए। दोनों हिंडोन के रहने वाले हैं। एक वहां के सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दूसरा भी शातिर चोर हैं। जिनके कब्जे से एक स्कूटी मिली। वह भी अलवर से चोरी की थी। चेन स्नैचिंग करने वाले एक बदमाश की उम्र 49 साल है।
अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सत्यप्रकाश उर्फ सत्तू मीना पुत्र रामरत्न उम्र 49 साल निवासी कटकड़ थाना हिंडोन करौली व राजीव शर्मा पुत्र हनुमान शर्मा उम्र 35 साल निवासी गुमानपुरा हिंडोन करौली को गिरफ्तार किया है। जिनमें सत्तू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
इन दोनों बदमाशें ने अलवर शहर में 16 अगस्त को काला कुआं में महिला के गले से चेन छीनी, 17 अगस्त को एनईबी में फौजी कॉलोनी से महिला के गले से चेन स्नेचिंग की, 18 अगस्त को अरावली विहार थाना क्षेत्र में सेंटर एन्सलम्स स्कूल के पास से महिला के गले से चेन ले गए वहीं 19 अगस्त को अरावली विहार थाना क्षेत्र में मीणा मंदिर विवेकानंद नगर से महिला के गले से चेन ले गए थे। इससे पहले 9 जून को नेहरू गार्डन के बाहर से स्कूटी लेकर गए थे। लगातार चेन स्नेचिंग से पुलिस परेशान थी। कई जगहक फुटेज देखे। इसके बाद टीम ने अलवर से ही दबोच लिया।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
