अलवर के आर्ट्स कॉलेज में LLB फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के खिलाफ सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे।
"रिपोर्ट दर्ज, फिर भी कोई गिरफ्तारी नहीं" — छात्र
छात्र नेता मोहित चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले छात्रा परीक्षा देने कॉलेज आई थी, तभी दो युवक—आसिफ और जीप्पीन—ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि कैंपस में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त न होने से माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने कॉलेज में स्थाई पुलिस व्यवस्था की मांग की।
आरोपी युवक अब तक फरार
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अंगद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने बताया कि कॉलेज परिसर में अब नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट महिला पुलिस भी तैनात की जाएगी।
आसिफ और जीप्पीन फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
