अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नंगली सर्किल के पास एक किन्नर को बचाने की कोशिश कर रहे चाय दुकान संचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दुकानदार अवधेश कुमार और उनकी पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे के पैर में भी चोट आई।
पीड़ित अवधेश ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी एक मूक-बधिर किन्नर वहां आया, जिसे कुछ युवक लगातार छेड़ रहे थे। जब अवधेश ने इसका विरोध किया तो युवक उससे गाली-गलौज करने लगे और किन्नर को जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
अवधेश के अनुसार, अतुल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। आरोपियों ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि उसके घर में घुसकर पथराव भी किया। घर के बरामदे में चारों ओर पत्थर बिखरे मिले। घटना में पति-पत्नी के सिर में गहरी चोट लगी। परिजनों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को छुट्टी दे दी गई।
पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
