शहर के कॉमर्स कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने जिस बेंच पर बैठ रखा था, उसके नीचे अचानक एक 15 फीट लंबा अजगर नजर आया। अभ्यर्थियों ने जैसे ही अजगर को देखा, वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी तुरंत वहां से दूर हट गए।
कॉलेज में अपने साथी को परीक्षा दिलाने पहुंचे अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे वे कॉलेज परिसर में बेंच पर बैठे थे। अचानक नीचे नजर गई तो अजगर दिखाई दिया। तुरंत ही वन विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
अजगर के कॉलेज परिसर में पहुंचने से परीक्षा देने आए छात्रों और कॉलेज स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, वन विभाग की टीम ने स्थिति को संभाल लिया।
गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले अलवर मेडिकल कॉलेज के पास भी अजगर दिखाई दिया था। वहां खेत और बड़े नाले होने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर सांप और अजगर जैसे जीव नजर आते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
