• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 25, 2024

    कुलपति ने भिजवाया 50 लाख का मानहानि नोटिस: पूर्व छात्र नेता ने भ्रष्टाचारी बताया था; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

    राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति शील सिंधु पांडे ने पूर्व छात्र नेता विष्णु चावड़ा को 50 लाख रुपए मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। विष्णु चावड़ा ने सोशल मीडिया पर कुलपति को भ्रष्ट बताया था। एक फोटो जारी कर कहा था कि हमारे साफ छवि के मंत्री संजय शर्मा यूनिवर्सिटी के भ्रष्ट कुलपति के साथ 56 भोग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस मसले पर कुलपति ने मानहानि का नोटिस भिजवाया है।विष्णु चावड़ा ने कहा- हां मैंने व्यंग्य करते हुए कटाक्ष किया था। आजादी के दिन 15 अगस्त को अलवर यूनिवर्सिटी के कुलपति शील सिंधु पांडे हमारे अलवर के नेता व वन मंत्री संजय शर्मा के साथ भोजन कर रहे थे। मैंने लिखा कि अलवर यूनिवर्सिटी के कुलपति मध्यप्रदेश राजभवन के दोष सिद्ध व्यक्ति हैं। जो वन मंत्री के साथ भोज कर रहे हैं। वहां की गवर्नर आनंदी पटेल ने मौजूदा कुलपति को वहां दोषी माना था। उसी आधार पर मैंने भ्रष्टाचारी कहा। इस पर मुझे 50 लाख रुपए मानहानि का नोटिस दिया है। ये अच्छा हुआ है। ताकि अब न्यायालय को भी पता लगेगा। यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी है। कोई लोकसेवक दोषी साबित हुआ तो उसके बारे में कहा जा सकता है। आगे यह सब न्यायालय के सामने रखा जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories