• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 29, 2024

    कलेक्ट्रेट में होमगार्ड रिश्वत लेते पकड़ाः भर्ती के एवज में 30 हजार रुपए की डिमांड की, 3 लाख में नौकरी लगाने का वादा

    अलवर ACB ने कलेक्ट्रेट में होमगार्ड सहजूदीन को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड ने दूसरे युवक को होमगार्ड लगवाने के एवज में 3 लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत करने पर एसीबी ने दबोच लिया।

     

    एसीबी के DSP महेंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड सहजूदीन ने होमगार्ड में भर्ती कराने को लेकर युवक से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग की थी। जिसके लिए पहले 50 हजार रुपए मांगे थे। उसके बाद एसीबी ने रिश्वत मांगने की पुष्टि की। अब गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे होमगार्ड को 30 हजार रुपए लेते हुए अरेस्ट कर लिया।

     

    जब एसीबी होमगार्ड को अरेस्ट कर ले जाने लगी तो आरोपी बोलता रहा कि उसे फंसाया गया है। उसके प्लॉट बेचान की बात की गई थी। उसी एवज में पैसे लिए गए। अब एसीबी जांच में लगी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories