अलवर के आरआर कॉलेज परिसर में लेपर्ड ने दस्तक देकर वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह कॉलेज स्टाफ रूम के पास नीलगाय का एक पैर और पास ही लेपर्ड के पगमार्क पाए गए। वनकर्मियों का मानना है कि लेपर्ड ने रात को नीलगाय का शिकार किया और उसे जंगल की ओर ले गया।
सहायक वनपाल भीम सिंह ने बताया कि लेपर्ड के पगमार्क स्टाफ रूम के पास और दूसरी ओर लगे पिंजरे के आसपास भी देखे गए हैं। हालांकि, लेपर्ड पिंजरे में नहीं गया। यह पहला मौका नहीं है जब लेपर्ड ने पिंजरे के पास पहुंचकर उसे अनदेखा किया हो। पिछले 30 दिनों में वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने की कई कोशिशें की हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
कैमरा ट्रैप में कैद हुआ लेपर्ड
वनकर्मियों ने बताया कि पिछले महीने भर से लेपर्ड की गतिविधियां कैमरा ट्रैप में कैद हो रही हैं। हालांकि, यह केवल रात में सक्रिय रहता है। अब तक दो बार राहगीरों ने लेपर्ड को देखा है, लेकिन दिन के समय इसका मूवमेंट नजर नहीं आता। वन विभाग का मानना है कि घने जंगल में रहने के कारण इसे ट्रैंकुलाइज करना संभव नहीं हो पा रहा है।
नीलगाय और मोर पर निशाना
वन विभाग के अनुसार, लेपर्ड ने इलाके में अब तक नीलगाय और मोर का शिकार किया है। इसके शिकार के अवशेष तीन अलग-अलग जगहों पर मिले हैं। विभाग ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और इसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
