अलवर जिला अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर एक महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र का पेंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता नेहा ने बताया कि वह अपनी जेठानी राखी और बच्चों के साथ अस्पताल के पीछे वाले गेट से भीतर आई थीं। जैसे ही वे ओपीडी गेट के पास पहुंचीं, तभी काली जैकेट पहने एक युवक उनके बिल्कुल करीब आ गया। घटना करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
महिला के अनुसार, युवक ने उन्हें हल्का धक्का दिया और उसी दौरान उनके मंगलसूत्र से करीब 70 हजार रुपए कीमत का सोने का पेंडल निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद मंगलसूत्र की डोरी टूटकर नीचे गिरी, तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ।
बख्तल की चौकी निवासी जेठानी राखी ने बताया कि वे अपने बच्चों को दिखाने अस्पताल आई थीं और नेहा को तेज बुखार था, जिसके इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थीं। इसी दौरान वारदात हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध युवक थोड़ी देर पहले भी एक महिला के साथ अस्पताल परिसर में घूमता दिखाई दिया था और फिर वापस आकर उनके साथ-साथ चलने लगा, जिस पर उन्हें शक हुआ।
घटना के बाद पीड़िता अस्पताल चौकी पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें काली जैकेट पहने युवक महिलाओं के पास आता और फिर उनके साथ चलता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने इसी युवक पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
