अलवर जिले के खेड़ली कस्बे से नदबई की ओर जाने वाले आगरा–बांदीकुई रेलवे मार्ग पर गुरुवार रात बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 9:30 बजे अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बड़े सीमेंट ब्लॉक रख दिए थे। सौभाग्य से मालगाड़ी के लोको पायलट ने समय रहते ब्लॉक देख लिए और ट्रेन रोक दी, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।
इसी दौरान करीब तीन किलोमीटर दूर खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी पर भी पथराव किया गया, जिसमें एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।
ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से मालगाड़ी अचानक रुकी
जानकारी के अनुसार, आगरा–बांदीकुई डबल लाइन प्रोजेक्ट के लिए चल रहे भूमि समतलीकरण कार्य के दौरान रेलवे संपत्ति पर लगे कई स्थानों के सीमेंटेड पोल और तारबंदी क्षतिग्रस्त थे। बदमाशों ने इसी टूटे हिस्से से सीमेंट ब्लॉक उठाकर ट्रैक पर रख दिए।
कम गति होने के कारण मालगाड़ी ब्लॉक से टकराने पर चूर-चूर ब्लॉक के ऊपर रुक गई, जिससे ट्रेन के डी-रेल होने से बच गई। ब्लॉक हटाने के बाद करीब 20 मिनट में ट्रेन को पुनः रवाना किया गया।
इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव, आरपीएफ ने किया मामला दर्ज
इंटरसिटी ट्रेन के जयपुर पहुंचने के बाद रात 10:30 बजे कंट्रोल रूम से खेड़ली स्टेशन को पथराव की सूचना भेजी गई। आरपीएफ और पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, मथुरा देर रात ही मौके पर पहुँच गए। इसके बाद आरपीएफ सीनियर कमांडेंट आगरा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रेलवे अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए ट्रैक और तारबंदी की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
