अलवर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, बाइक सवार 2 व्यक्ति जिंदा जले
अलवर जिले में सड़क पर गिरे 11 केवी बिजली लाइन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। करंट लगने से उनकी बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा-दरोगाला रोड पर सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मूलचंद (55) पुत्र देवबक्स गुर्जर निवासी लिलिया और रमेश (52) पुत्र लायूराम गुर्जर निवासी कानियावास किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली आपूर्ति बंद करवाई। सूचना मिलने पर टहला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। कलेक्टर के आदेश पर रात में ही दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
घटना से नाराज ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा और संविदा पर नौकरी देने की मांग की है।
टहला थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है।
भाजपा नेता रोहिताश घांघल ने हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि लाइन के ढीले तारों के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने AEN और JEN के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को मुआवजा और नौकरी नहीं मिलती, तब तक धरना जारी रहेगा।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
