अलवर शहर में अग्रसेन सर्किल से नमन होटल वाले मुख्य रोड के बीच में 60 साल पहले बने मंदिर को बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रेन ने टक्कर दी। जिससे मंदिर छत सहित नीचे आ गिरा। मंदिर में शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्ति भी खंडित हो गई। गुरुवार सुबह आमजन को पता चला तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। CCTV देखने के बाद घटना का पता चला। बाद में क्रेन के मालिक को पुलिस लेकर आई। आमजन की मांग है मंदिर पूरा दुबारा बने। क्रेन के मालिक ने मंदिर बनाने की हां की है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंट माना है।
एडवोकेट यशवंत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे मेरे पास फोन आया कि पूरा मंदिर टूट गया। मालूम किया तो पता चला कि क्रेन की टक्कर से मंदिर गिरा है। सीसीटीवी कैमरों के अनुसार मंदिर वाहन की टक्कर से ही टूटा है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटती गई। आसपास के लोगों की आस्था है।एडवोकेट गिरीश शर्मा ने बताया कि ये करीब 60 साल पुराना मंदिर हैं। जिसमें शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्ति हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे मंदिर तोड़ा है। आमजन ने मंदिर के पुननिर्माण की मांग की है। मंदिर टूटा तब किसी को पता नहीं चला। सुबह टूटा मंदिर देखा तो जनक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद भीड़ जुट गई। हम सब चाहते हैं मंदिर दुबारा से बने। मंदिर तोड़ने वाले की जांच हो। मंदिर दुबारा नहीं बनाने तक आमजन का विरोध रहेगा।
क्रेन भी गोरक्षक दल के साथ गई थी
पुलिस ने क्रेन का पता किया। इसके बाद मालूम चला कि क्रेन को रात को गोरक्ष दल वाले लेकर गए थे। कहीं गोतस्करी का वाहन पकड़ा गया था। उसे निकालने के लिए क्रेन मंगाई थी। उसी क्रेन की टक्कर लगने से मंदिर गिर गया। इस मंदिर पर छत थी। एक कमरे की जितनी दूरी में बना हुआ था। उसमें मूर्तियां थी। आसपास के लोग पूजा करते आ रहे हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
गर्मियों में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक, जानें बचाव
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में जरूर पिएं ये देसी ड्रिंक, पेट को रखे ठंडा और हेल्दी
- Author
- May 11, 2026
-
मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
- Author
- May 11, 2026
-
मैं कांप जाती थी, नीतू कपूर ने सुनाया वापसी का इमोशनल किस्सा
- Author
- May 11, 2026
-
अलवर संभाग के अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक, विकास कार्यों पर चर्चा
- Author
- May 11, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
