• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 04, 2024

    गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार: पुलिस पहले अग्निवीर को भी कर चुकी है गिरफ्तार , पीड़िता मुख्यमंत्री से लगा चुकी गुहार

    अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। दो अन्य की तलाश जारी है। तीसरा आरोपी डीग निवासी अंतराम उर्फ रविंद्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसी मामले में पुलिस ने अग्निवीर सेना के जवान को भी पकड़ा है।

     

    एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि रेप के फरार इनामी आरोपी रामावतार उर्फ राहुल गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आरोपी अन्तराम उर्फ रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया। जो कायरीका खोह डीग का रहने वाला है। असल में इस मामले में पीड़िता नाबालिग ने मुख्यमंत्री व एसपी से गुहार लगाई थी कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जिंदगी खत्म कर लेगी। 14 जुलाई को पीड़िता को घर के बाहर से एक परिचित लेकर गया। जिसके बाद 5 जनों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने तीन को पकड़ लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। उनको भी पुलिस जल्दी अरेस्ट कर लेगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories