पिछले तीन महीनों में अलवर सहित पूरे राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर रविवार को RTO अलवर के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना के घायलों से मुलाकात कर टीम ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि सावधानी ही हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
20 दिन पहले कार ने परिवार को कुचला था
करीब 20 दिन पहले अलवर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे एक परिवार के 5 सदस्यों को कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
घायलों से मिलकर जागरूक किया, फल भी बांटे
RTO इंस्पेक्टर अमर सिंह मीणा के नेतृत्व में टीम ने ट्रॉमा वार्ड में पहुंचे घायलों व उनके परिजनों से बातचीत की। उन्हें हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया गया।
टीम ने वार्ड में मरीजों को फल भी वितरित किए और आगे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए RTO विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी।
राज्यभर में बढ़े हादसे, लापरवाही मुख्य वजह
इंस्पेक्टर मीणा ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें ओवरस्पीडिंग और लापरवाही मुख्य कारण रहे। वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे के अवसर पर RTO विभाग पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
Naveen Patnaik का केंद्र को पत्र, बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
- Author
- May 02, 2026
-
India-Russia Space Deal: ISRO को मिलेगा तकनीकी सहयोग, गगनयान मिशन को फायदा
- Author
- May 02, 2026
-
भारत और इक्वाडोर के बीच बढ़ा सहयोग, स्वास्थ्य और डिजिटल सेक्टर में बड़ी पहल
- Author
- May 02, 2026
-
15 बूथों पर फिर से वोटिंग, West Bengal में दोपहर तक 72.43% मतदान दर्ज
- Author
- May 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
