बेटी की रिंग सेरेमनी के करीब 6 घंटे बाद RAC पुलिस कांस्टेबल पिता की मौत हो गई। वे रात करीब डेढ़ बजे के आसपास घर की छत से नीचे गिर गए। परिजन अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माला अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर के पास का है।
कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि सागर मोहल्ले में एक RAC पुलिस कांस्टेबल की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल घनश्याम सिंह (52) निवासी राजाजी का बास का रहना वाला था। जो आरएसी बटालियन में चौपानकी तैनात था। मंगलवार को दिन में कांस्टेबल की बेटी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम पुलिस अन्वेषण भवन में हुआ। शाम करीब 7 बजे तक खुशी का माहौल था। उसके बाद सब घर चले गए।
रात को कांस्टेबल घर की दूसरी मंजिल पर परिवार के लोगों के साथ आराम कर रहा था। तब संभवतया टॉयलेट जाने के लिए उठा होगा। उस समय उसका पैर फिसल गया। छत से नीचे गिरने के बाद परिवार के लोग रात को ही सोलंकी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक कांस्टेबल के तीन बच्चे हैं। जो कॉम्पीटिशन की तैयारी करते हैं। एक बेटी की सगाई की थी। उसी रात को उनकी मौत हो गई। मृतक मूलरूप से अलीपुर सलीमपुर दौसा के रहने वाले हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सलमान खान के सामने हाथ जोड़ता दिखा पैपराजी, वीडियो वायरल
- Author
- May 21, 2026
-
लिव-इन रिलेशन पर टोकती थी सहेली, गुस्से में की बेरहमी से हत्या
- Author
- May 21, 2026
-
आशीर्वाद नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, मकान मालिक को देख बदमाश फरा
- Author
- May 21, 2026
-
PM मोदी के वायरल वीडियो का असर, पार्ले ने बढ़ाया मेलोडी टॉफी का उत्पादन
- Author
- May 21, 2026
-
गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ी नरमी, चांदी में ₹2,600 से ज्यादा की गिरावट
- Author
- May 21, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
