भिवाड़ी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों को लेकर सघन अभियान चलाते हुए दो सक्रिय वाहन चोरों — शंकर (26) पुत्र बाबूलाल सैनी और उनशेद उर्फ बिल्ली (28) पुत्र कमरूदीन — को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देशन में, थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।
भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि यह मामला 15 मई को शुरू हुआ था, जब संदीप कुमार निवासी माता वाली ढाणी मांढण, कोटपूतली-बहरोड़ ने थाना भिवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 मई को दोपहर 12:45 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल स्टार हॉस्पिटल के गेट के सामने खड़ी की थी। हॉस्पिटल में अपने चाचा की तबीयत जानने के बाद जब वे शाम 4:00 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि विशेष टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में आरोपियों की पहचान होने पर टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर पुत्र बाबूलाल सैनी (निवासी जौडिया पट्टी, बहादुरपुर, अलवर) और उनशेद उर्फ बिल्ली पुत्र कमरूदीन (निवासी टोहरी, किशनगढ़बास) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से नीमराना, सदर अलवर, कोतवाली अलवर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी शंकर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जो पहले चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
