अलवर शहर के भूरासिद्ध मंदिर रोड के पास पुलिस चौकी के निकट शनिवार रात करीब 8 बजे दो कारों और एक बाइक के बीच भीषण एक्सीडेंट हुआ। पहले दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बीच में बाइक आ गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अरावली विहार थाना पुलिस के मुताबिक, जयपुर रोड पर भूरासिद्ध मंदिर से लौट रही थार कार की दूसरी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बीच बाइक फंस गई, जिससे तीनों वाहनों में भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद थार कार पलट गई।
मौके पर मृतक युवकों की पहचान मोनू सैनी (24) पुत्र बसंत कुमार, जतिन शर्मा और थार कार में सवार बब्बल सैनी के रूप में हुई है।
घायलों नितिन शर्मा और शुभम सैनी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते समय वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी है और उन्हें अस्पताल बुलाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी हिमांशु शर्मा ने बताया कि थार कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर के बाद थार कार पलट गई और एक युवक इसके नीचे दब गया। थार कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल है। हिमांशु ने बताया कि उनकी कार को थार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद थार कार नियंत्रण खो बैठी और बाइक के ऊपर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार और थार कार में बैठे एक युवक की मौत हुई है। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
लू और बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके, जानिए एम्स डायटीशियन की जरूरी टिप्स
- Author
- May 02, 2026
-
क्या समर सीजन में ग्रीन टी फायदेमंद है? जानें सही तरीका और असर
- Author
- May 02, 2026
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
