अलवर शहर के 200 फुट रोड स्थित जयराम नगर में स्टाम्प वेंडर सुमन देवी के घर को उसके सगे भाई ने आकर जला दिया। यह घटना बुधवार रात 10 बजे की है। तब सुमन अपनी दोस्त के घर बच्चों के साथ गई हुई थी। पडौसियों की सूचना पर घर लौटी तो अंदर का पूरा सामान जल मिला। बाद में उसके सगे भाई ने ही आग लगाने की बात कबूल की। वह खुद भी काफी जल गया।
स्टाम्प वेंटर सुमन ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी दोस्त के घर शालीमार में बच्चों को लेकर गई थी। तब रात 10 बजे उसके पास फोन आया कि आपके घर से धुआं निकल रहा है। तुरंत वापस लौटी तो घर के दो कमरों का पूरा सामान जल मिला। पहले लगा शॉट सर्किट से आग लगी होगी। लेकिन कहीं कोई वायर नहीं जला मिला। इसके बाद घर में ही उसका सगा भाई किशनगढ़बास के गंज गांव निवासी मनीष मिला। जो खुद भी झुलसा हुआ था। वह कब घर आया किसी को नहीं पता चला। बाद में उसी ने यह घर में आग लगाना कबूल कर लिया। आग लगाने की वजह साफ नहीं हो सकी। हालांकि उनके घर में सुबह भी झगड़ा हुआ था। सुमन का आरोप है कि उसके देवर व जेठ ने आकर उसे धमकाया। मारपीट तक की। देवर व जेठ का कहना था कि सुमन ने पति के साथ बदसलूकी की है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
फर्जी साइन कर निकाले लाखों रुपए, संस्था के तीन पदाधिकारी घिरे
- Author
- May 19, 2026
-
दोस्त की गुमशुदगी से मिली ‘सरफरोश’, संघर्ष से स्टारडम तक नवाज की कहानी
- Author
- May 19, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हीट एडेमा से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां
- Author
- May 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
