• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 20, 2026

    बच्चों ने समर कैंप में तीरंदाजी और शतरंज में मारी बाजी

    अलवर के चिल्ड्रन्स एकेडमी कॉन्वेंट स्कूल में सात दिवसीय ‘द फाउंड्री समर कैंप-2026’ की शुरुआत हुई। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और छिपी प्रतिभाओं को निखारना है।

    उद्घाटन सत्र में चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। वहीं, प्रिंसिपल डॉ. तन्मय दास ने कहा कि समर कैंप बच्चों को अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानने और उन्हें बेहतर तरीके से विकसित करने का अवसर देगा।

    कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों ने तीरंदाजी, खो-खो, घुड़सवारी, एथलेटिक्स, कैलिग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, जूडो, कैरम और शतरंज जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट सौरभ गुप्ता ने समर कैंप को लेकर अभिभावकों के उत्साहपूर्ण सहयोग पर खुशी जताई।

    Tags :
    Share :

    Top Stories