• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 17, 2024

    बच्चों के गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल ₹50,000 की लूट, एक महिला को गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर

    कठूमर थाना क्षेत्र के रेटा गांव में बच्चों द्वारा गाने बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है।

     

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रेटा गांव निवासी विक्रम जाटव का भतीजा नवीन घर के बाहर गाने बजा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के धरमु और मानसिंह के परिवार की महिलाओं ने गाने बजाने का विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

     

    इस संघर्ष में विक्रम जाटव, उनकी पत्नी राजबाला, मां लच्चों और भतीजा नवीन घायल हो गए। राजबाला की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत जयपुर रेफर किया गया। वहीं विक्रम जाटव का इलाज कठूमर के सामान्य चिकित्सालय में जारी है।

     

    विक्रम जाटव ने बताया कि झगड़े के दौरान बदमाशों ने उनके पास से ₹50,000 की नकदी भी लूट ली। यह राशि उन्होंने बिहार से ट्रैक्टर और थ्रेसर का काम करके लाई थी। इसके अलावा, हमलावरों ने उनकी पत्नी की नाक की बाली भी छीन ली।

     

    घटना के संबंध में विक्रम जाटव ने बताया कि पूर्व में भी उनके परिवार पर धरमु, मानसिंह, अशोक, सुन्दर और मुंशी द्वारा हमला किया गया था।

     

    घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में ही घायलों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories