कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह मोहन ज्वैलर्स पर तीन-चार बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर अवैध वसूली की मांग करते हुए गाली-गलौज कर दी। ज्वैलर्स मालिक मोहन सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों — राहुल धानका पुत्र हंसराज धानका और सलमान खान पुत्र लालाराम — को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी नवीन सैनी मौके से फरार हो गया।
पीड़ित मोहन सोनी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब आरोपियों ने अवैध वसूली की कोशिश की है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मौके से एक देसी कट्टा, लकड़ी का डंडा, बिना नंबर की रेसर बाइक और प्लास्टिक की नलकी जब्त की गई।
रात में भी घर पर की थी मारपीट की कोशिश
मोहन सोनी के अनुसार, बीती रात भी यही बदमाश उनके घर पहुंचे थे और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पहले भी कर चुके हमला
पीड़ित ने बताया कि बदमाश पहले भी उनके ताऊजी पर हमला कर चुके हैं, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सदर थाना में उस मामले की रिपोर्ट दर्ज है। बार-बार की इन घटनाओं के बावजूद कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
