खैरथल-तिजारा जिला में हरियाणा की 25 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उत्पीड़न करते रहे। मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
परिजनों के अनुसार, महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी कारण अभी तक पुलिस में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
तिजारा थाना के एसएचओ जयप्रकाश ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पति को वीडियो भेजने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, 27 दिसंबर को एक आरोपी उसे हरियाणा के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी महिला को सीधे खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया, जहां पहले से उसका जीजा और मामा का लड़का मौजूद थे। आरोप है कि वहां एक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी दो आरोपियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे वीडियो उसके पति और परिवार को भेज देंगे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की स्थिति में सुधार होते ही बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
