अलवर के MIA क्षेत्र स्थित लॉर्ड क्लोरो-एल्कलीज फैक्ट्री में बुधवार सुबह गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति पर आधारित मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान फैक्ट्री के भीतर 35 से अधिक मजदूरों के फंसे होने का सीन तैयार किया गया, जिसके बाद SDRF, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काल्पनिक गैस लीक से बेहोश हुए मजदूरों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया।
एजेंसियों के तालमेल की जांच के लिए की गई मॉकड्रिल
ADM सिटी बीना महावर ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में संभावित रासायनिक दुर्घटना की स्थिति में सभी एजेंसियों—SDRF, अग्निशमन, पुलिस और मेडिकल यूनिट—के बीच तालमेल को मजबूत करना था। ड्रिल के दौरान गैस रिसाव की स्थिति बनते ही तुरंत अलर्ट जारी किया गया और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।
पूरा ऑपरेशन वास्तविक जैसी परिस्थितियों में किया गया
अभ्यास के दौरान
- कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना,
- प्रभावित क्षेत्र को सील करना,
- घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाना,
- पुलिस द्वारा क्षेत्र में कॉर्डन बनाकर सुरक्षित मार्ग तैयार करना
जैसे सभी चरण वास्तविक घटना की तरह पूरे किए गए।
NDRF ने विशेष उपकरणों से किया रिस्क असेसमेंट
- NDRF की टीम ने गैस रिसाव स्थल पर
- गैस डिटेक्शन,
- रिस्क असेसमेंट
तकनीकी नियंत्रण
की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी पूरे समय मॉनिटरिंग करते रहे।
अधिकारीयों ने कहा कि ऐसे मॉक अभ्यास औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में बेहद महत्वपूर्ण हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
Naveen Patnaik का केंद्र को पत्र, बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
- Author
- May 02, 2026
-
India-Russia Space Deal: ISRO को मिलेगा तकनीकी सहयोग, गगनयान मिशन को फायदा
- Author
- May 02, 2026
-
भारत और इक्वाडोर के बीच बढ़ा सहयोग, स्वास्थ्य और डिजिटल सेक्टर में बड़ी पहल
- Author
- May 02, 2026
-
15 बूथों पर फिर से वोटिंग, West Bengal में दोपहर तक 72.43% मतदान दर्ज
- Author
- May 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
