अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दूसरी शादी कर रहे कॉन्स्टेबल को उसकी पहली पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामा बढ़ने पर दूल्हा जयकिशन और दुल्हन दोनों बाथरूम में जाकर छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को बाहर निकाला और शादी रुकवा दी।
होटल में गुपचुप शादी की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, विजय मंदिर थाना में तैनात कॉन्स्टेबल जयकिशन को कोर्ट पहले ही पाबंद कर चुका है। इसके बावजूद वह शुक्रवार को होटल सिगनेट में दूसरी शादी करने पहुंचा था। पहली पत्नी रीना को जब इसकी भनक लगी तो वह परिवार के साथ होटल पहुंच गई।
“हर थाने में नया अफेयर”—पहली पत्नी के आरोप
पीड़िता रीना के भाई भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि जयकिशन के अलग-अलग थानों में रहते हुए कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। 2011 में शादी के बाद वह कई बार अन्य महिलाओं के साथ पकड़ा गया। इसी कारण रीना पिछले 8 साल से अपने 12 और 14 साल के बच्चों के साथ मायके में रह रही है।
रीना ने कहा, “तलाक हुए बिना यह दूसरी शादी कर रहा था। मेरे और बच्चों के खर्च का एक रुपया नहीं देता। मैं उम्मीद में थी कि शायद सुधर जाए, लेकिन आज इसे रंगे हाथों पकड़ना पड़ा।”
कॉन्स्टेबल ने दिया बचाव—“शादी नहीं कर रहा था”
शादी करते पकड़े गए जयकिशन ने दावा किया कि वह शादी नहीं कर रहा था।
उसके अनुसार,
“हम सिर्फ बातचीत के लिए होटल में मिले थे। मेरे और पत्नी के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।”
पुलिस ने शादी रुकवाई, दोनों पक्ष पाबंद
सूचना पर पहुंची अरावली विहार थाना पुलिस ने होटल में हो रही तैयारियां रुकवा दीं।
थानाधिकारी रामेश्वर ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने की जानकारी पर कार्रवाई की गई और दोनों पक्षों को पाबंद किया गया।
दुल्हन घटना के बाद चेहरा ढककर होटल की सीढ़ियों पर बैठी हुई देखी गई।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
