अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बेरेबास गांव में रविवार सुबह खेत की मिट्टी की मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान एक पक्ष का युवक खेत में बंदूक लेकर घूमता नजर आया। झगड़े में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भी दोनों गुट आमने-सामने हो गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, रहमदीन और जाकरदीन के खेत साथ-साथ हैं। साझा मेड़ पर कब्जे को लेकर सुबह करीब 9:15 बजे कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बगड़ तिराहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। SHO देशराज सिंह के अनुसार, झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में इतने लोग थे कि पहचानना मुश्किल हो गया था कि कौन किस पक्ष का है। फिलहाल गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
