अलवर में तंबाकू और पान मसाला कारोबार से जुड़ी जयंती गुटखा कंपनी की दो फैक्ट्रियों पर शुक्रवार को जयपुर GST विभाग की टीम ने कार्रवाई की। विभाग की अलग-अलग टीमें शहर के सामोला चौक स्थित फैक्ट्री और दादर क्षेत्र की दूसरी यूनिट में जांच में जुटी रहीं। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में दस्तावेजों और मशीनों की जांच की गई।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई तंबाकू और पान मसाला उत्पादों की अवैध बिक्री और कर चोरी रोकने के अभियान के तहत की जा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में तंबाकू और पान मसाला निर्माण इकाइयों के लिए मशीन आधारित ट्रैकिंग और निगरानी प्रणाली लागू की है। इसके तहत फैक्ट्रियों में लगी पैकिंग मशीनों पर 24 घंटे CCTV सर्विलेंस अनिवार्य किया गया है।
विभाग ने मशीनों के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी लागू की है, ताकि उत्पादन और बिक्री का सही रिकॉर्ड रखा जा सके और टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सके। माना जा रहा है कि इसी व्यवस्था की जांच और रिकॉर्ड सत्यापन के लिए जयपुर GST विभाग की टीम अलवर पहुंची है। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, ब्लैक होल की चमक में मिला अनोखा पैटर्न
- Author
- May 16, 2026
-
अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा, एक्सप्रेस-वे से एक आरोपी दबोचा
- Author
- May 16, 2026
-
ग्राम और वार्ड विकास के रोडमैप पर गुजरात का सहयोग, CM ने गिनाईं उपलब्धियां
- Author
- May 16, 2026
-
पेपर लीक मामलों पर भड़की जूली, बोलीं- केंद्र सरकार शतक के करीब पहुंची
- Author
- May 16, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
