भारत बंद के तहत बुधवार को अलवर भी पूरी तरह से बंद रहा। कहीं चाय की दुकान भी खुली नहीं रही। खाने के सब ढाबे बंद रहे। सिर्फ बिजली घर चौराहे पर विजन संस्थान की ओर से गरीबों के खाने की रसोई चालू मिली। यहां बंद को देखते हुए करीब 1 हजार लोगों का अतिरिक्त खाना बनवाया गया। बंद के कारण खाना खाने वालों की भीड़ भी अधिक रही।
विजन संस्थान के सदस्य हिमांशु शर्मा ने बताया कि भारत बंद के कारण 1 हजार से अधिक अतिरिक्त लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। आसपास के होटल ढाबे बंद हैं। इस कारण यहां इंतजाम बढ़ाया गया है। असल में गरीब आदमी को कहीं खाना नहीं मिलेगा तो यहां आकर खा सकते हैं।
जन सहयोग द्वारा संचालित मुहिमहिमांशु शर्मा ने दावा किया कि बिजली घर चौराहे पर 1164 दिनों से लगातार खाने का इंतजाम जारी हैं। एक दिन भी बीच में व्यवस्था नहीं टूटी। यह पूरा खाना आमजन के सहयोग से बनता है। अब तक करीब 15 लाख लोग यहां खाना खा चुके हैं। विजन संस्थान के यहां खाना खाने वाले से केवल एक रुपया इसलिए लिया जाता है ताकि उसे ऐसा नहीं लगे कि मुफ्त में खाना खाया है। यहां खाना खाने वाले बहुत खुश हैं। आमजन के सहयोग से यह रसोई लगातार चल रही है। कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के खास दिन यहां आकर खाने की जिम्मेदार ले सकता है। बहुत से लोग यहीं पर जन्म दिन मनाते हैं। कुछ लोग अपने परिवार के कार्यक्रम के दिन यहां भी खाना करते हैं। बहुत से व्यापारी भी बराबर सहयोग करते हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
योगी आदित्यनाथ ने जनता से की अपील, राष्ट्रीय भावना बनाए रखने की सलाह
- Author
- November 11, 2025
-
फेसबुक ने हटाए लाइक और कमेंट बटन, अब बाहरी वेबसाइट्स पर नहीं दिखेंगे
- Author
- November 11, 2025
-
iPhone Air की कमजोर बिक्री के बाद Apple 2027 तक नए मॉडल पर काम कर रहा
- Author
- November 11, 2025
-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिटमैन का शानदार परफॉर्मेंस वीडियो
- Author
- November 11, 2025
-
अगर CSK में जाएं संजू सैमसन, तो RR का कप्तान बन सकता है कोई ये दो
- Author
- November 11, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025
