अलवर सरस डेयरी के डायरेक्टर पदों के चुनाव में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। 12 उम्मीदवार समय पर नामांकन नहीं भर पाए और पूरा चुनाव स्थगित कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी कृष्णा नंद शर्मा ने बताया कि नामांकन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय था। लेकिन 1 बजे तक कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। करीब 1:15 बजे प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर चुनाव प्रक्रिया रोक दी।
होटल में रणनीति, फिर जाम में फंसे
जानकारी के मुताबिक, सभी 12 उम्मीदवार एक होटल में चुनावी रणनीति बनाने में जुटे थे। बाद में वे एक मिनी बस से नामांकन दाखिल करने निकले, लेकिन रास्ते में जाम लग गया। बस को बीजेपी नेता केजी खंडेलवाल और इंद्र यादव लेकर आ रहे थे। सभी उम्मीदवार करीब 2 मिनट लेट पहुंचे, लेकिन तब तक समय समाप्त हो चुका था।
निर्विरोध चुनाव की चर्चा
चर्चा है कि 12 डायरेक्टर पदों पर उतने ही उम्मीदवार थे, जिन्हें निर्विरोध चुनने की योजना थी। इसी तैयारी में सभी होटल से देर से चले और समय गंवा बैठे।
अब फिर बनेगा नया शेड्यूल
नामांकन प्रक्रिया पूरी न होने से अब पूरा चुनावी कार्यक्रम दोबारा जारी किया जाएगा। पहले 20 सितंबर को नाम वापसी और 29 सितंबर को मतदान की संभावना थी, जबकि 1 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव होना था।
विवादों में रहा चेयरमैन पद
अलवर सरस डेयरी का चेयरमैन पद पहले भी विवादों में रहा है। मई 2025 में तत्कालीन अध्यक्ष विश्राम गुर्जर को भ्रष्टाचार के आरोपों और डायरेक्टरों के इस्तीफे के बाद हटाया गया था। उससे पहले पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा को भी इसी तरह पद से हटाया गया था।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
मोनू हत्याकांड में नई जानकारी, बेरहमी से की गई हत्या; दो आरोपी गिरफ्त में
- Author
- May 02, 2026
-
घरेलू विवाद बना जानलेवा, Uttar Pradesh में 30 मिनट की पिटाई से महिला की गई जान
- Author
- May 02, 2026
-
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कड़ा रुख, Yogi Adityanath ने दिए सख्त निर्देश
- Author
- May 02, 2026
-
भूत बंगला विवाद पर Priyadarshan ने तोड़ी चुप्पी, Tabu को लेकर दी सफाई
- Author
- May 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
