सोमवार शाम करीब 6 बजे अखेपुरा मोहल्ले में एक बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के चलते एक मकान का फर्श अचानक करीब 8 फीट तक नीचे धंस गया। हादसे के समय घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला के पैर पर ईंट गिरने से चोट लग गई। घटना के बाद परिवार के लोग डर के कारण घर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं और फिलहाल पड़ोसियों के घर में शरण लिए हुए हैं।
स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि शाम के समय वह अपनी पत्नी कृष्णा और मां कल्लो देवी (75) के साथ घर के अंदर थे। अचानक घर के मुख्य गेट की ओर से “गड़-गड़” की तेज आवाज आई और देखते ही देखते फर्श अंदर की ओर धंस गया। उसी समय कल्लो देवी पास में बैठी थीं, जिनके पैर पर ईंट गिरने से चोट आ गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रमेश ने बताया कि हादसे के बाद से घर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और अब मकान कभी भी गिर सकता है। मंगलवार सुबह बीजेपी कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए सहायता का भरोसा दिया।
रमेश प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा कर बेचकर जीवन-यापन करते हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। हादसे के बाद से परिवार लगातार भय के साए में है।
उधर, सोमवार अल सुबह से ही अलवर में सावन जैसी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। पूरी रात रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 38°C था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 29°C पहुंच गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर में इतनी बारिश काफी दुर्लभ है, लेकिन यह किसानों के लिए रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे फसलों को सिंचाई की जरूरत कुछ समय के लिए कम हो जाएगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
