तीनों जिलों में सबसे बड़ी अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एडवोकेट अभिमन्यु सिंह चौहान ने दो दिग्गज वकीलों का वर्षों पुराना वर्चस्व तोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। करीब 17 साल से बार अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहे अनिल वशिष्ठ और बिट्टू शर्मा का किला इस चुनाव में ढह गया।
अब तक बिट्टू शर्मा 8 बार और अनिल वशिष्ठ 4 बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि इस बार अनिल वशिष्ठ चुनाव मैदान में नहीं उतरे, जबकि बिट्टू शर्मा को अभिमन्यु सिंह चौहान ने 112 वोटों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ अभिमन्यु सिंह चौहान अलवर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
इतना ही नहीं, करीब 22 साल बाद पहली बार कोषाध्यक्ष का पद भी बदला है। लंबे समय से इस पद पर बने रहे एडवोकेट अजय धार इस बार कूलिंग पीरियड के नियम के कारण चुनाव नहीं लड़ सके। इसके चलते कोषाध्यक्ष की कुर्सी अनिल कुमार शर्मा को मिली। इससे पहले अजय धार का इस पद पर लगातार 2002 से कब्जा रहा था।
अलवर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट विजयपाल यादव ने बताया कि वर्ष 2007-08 में महादेव प्रसाद जांगिड़ अध्यक्ष बने थे, जबकि 2019-20 में एक बार उदय सिंह अध्यक्ष रहे। इसके अलावा ज्यादातर समय अध्यक्ष पद पर बिट्टू शर्मा और अनिल वशिष्ठ ही काबिज रहे। इस बार अभिमन्यु सिंह चौहान ने दूसरे ही प्रयास में यह परंपरा तोड़ दी। पिछले साल उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 300 से अधिक वोट हासिल किए थे।
विजयपाल यादव ने कहा कि अभिमन्यु सिंह चौहान मिलनसार स्वभाव के हैं और इस बार वकीलों ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया, जिसके चलते यह बड़ा बदलाव संभव हो पाया। वहीं कोषाध्यक्ष पद में बदलाव का कारण हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत लागू कूलिंग पीरियड नियम रहा, जिसके चलते अजय धार चुनाव नहीं लड़ सके।
इस चुनाव को अलवर बार एसोसिएशन के इतिहास में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां वर्षों से जमे वर्चस्व पर आखिरकार विराम लग गया।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
