• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 12, 2024

    22 साल की विवाहिता ने किया सुसाइड, पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोप लगाए , पुलिस कर रही जांच

    22 साल की विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद सुसाइड कर लिया। पति कमरे में मोबाइल लेने गया, तब पंखे से फंदा लगाकर लटकी मिली। पीहर पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना अलवर शहर के सदर थाना में रविवार की है।

     

    सुसाइड करने वाली विवाहिता दादर गांव में रहने वाली बीना जाटव (22) है। उसके पति शेर सिंह पुत्र देवी सहाय जाटव ने बताया- पत्नी खेती-बाड़ी से काम करके वापस घर लौटी थी। तब हमारे बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई। रात को खाना बनाने के बाद वह कमरे में चली गई और दोनों बच्चे भी सो गए थे। वह मोबाइल लेने कमरे में गया तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उनकी शादी ढाई साल पहले हुई थी।

     

    पीहर पक्ष ने लगाया आरोप

     

    विवाहिता के पीहर पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पिता सुन्नाराम का कहना है कि उनकी बेटी को दामाद शेर सिंह दहेज के लिए परेशान करता था। डीएसपी सुरेश कुड़ी ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट के अनुसार आगे जांच की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories