पाली जिले के जवाई बांध का इस बार 4900 एमसीएफटी पानी सिंचाई और 2949 एमसीएफटी पानी पेयजल के लिए रिजर्व रहेगा। यह फैसला शनिवार को बांध के जल वितरण को लेकर हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने की। सभी उपस्थित अधिकारी और किसान प्रतिनिधियों ने इस आरक्षण पर सहमति जताई।
पिछले साल से ज्यादा पानी रिजर्व
इस बार सिंचाई के लिए 500 एमसीएफटी अधिक पानी रिजर्व किया गया है। पेयजल कोटे में अक्टूबर के पहले चार दिनों में 32 एमसीएफटी पानी खर्च हो चुका है। यह आरक्षण पाली और जालोर के 57 गांवों की 38,671 हेक्टेयर भूमि के लिए पर्याप्त है। पेयजल के लिए भी 236 एमसीएफटी अतिरिक्त पानी आरक्षित किया गया है, जो 10 शहरों और 868 गांवों की प्यास 25 अगस्त 2026 तक बुझाने के लिए पर्याप्त है।
जवाई समेत सेई, कालीबोर, सिंदरू, तखतगढ़, बलवना, गलदेरा और दुजाना बांधों को मिलाकर कुल 7817 एमसीएफटी पानी आरक्षित किया गया। जबकि सिंचाई और पेयजल के लिए कुल मांग क्रमशः 5229 और 3392 एमसीएफटी थी।
जवाई बांध के लाभार्थी अब 4 जिले
जवाई बांध का पानी पाली और जालोर में सिंचाई और पेयजल दोनों के लिए उपयोग होता है। इसके अलावा ब्यावर और सिरोही के कई गांव भी इस पानी पर निर्भर हैं। पिछले चार साल में पेयजल आबंटन 2022 में 2680 एमसीएफटी से बढ़कर अब 2949 एमसीएफटी हो गया है। इसी दौरान उद्योगों की खपत 22% बढ़ गई है।
उद्योगों की बढ़ती खपत
पाली की टेक्सटाइल और डाइंग यूनिट्स रोजाना करीब 10-12 एमसीएफटी पानी इस्तेमाल करती हैं, जो पूरे शहर की खपत के बराबर है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दो साल में पाली को अतिरिक्त पानी की जरूरत होगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
