करीब 22 साल बाद जैसलमेर आने वाले पर्यटकों को शहर में प्रवेश के लिए टैक्स देना होगा। नगर परिषद ने पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों पर Passenger Tax लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और 28 जनवरी को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा के अनुसार शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे 1 फरवरी से लागू किया जाना था, लेकिन जोधपुर और बाड़मेर रोड पर टोल नाके निर्माणाधीन होने के कारण व्यवस्था अंतिम चरण में है। नाकों का काम पूरा होते ही यात्री कर वसूली शुरू कर दी जाएगी।
किसे देना होगा टैक्स
यह कर मुख्य रूप से पर्यटकों और व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा, जबकि जैसलमेर के स्थानीय निवासियों की निजी गाड़ियां पूरी तरह मुक्त रहेंगी। स्थानीय नंबर की टैक्सियों सहित बाहर से आने वाली टैक्सी गाड़ियां इस दायरे में होंगी। वाहनों की श्रेणी के अनुसार 50 से 200 रुपए तक शुल्क तय किया गया है।
दो प्रमुख मार्गों पर बनेंगे टोल नाके
नगर परिषद ने पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए शहर के दो मुख्य प्रवेश मार्ग—जोधपुर रोड और बाड़मेर रोड—पर आधुनिक टोल नाके बनाने का निर्णय लिया है। यहां रसीद जारी करने के बाद ही वाहनों को शहर में प्रवेश मिलेगा। इन मार्गों से जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, गुजरात और दक्षिण राजस्थान से आने वाले पर्यटक गुजरते हैं।
क्यों जरूरी हुआ यात्री कर
जैसलमेर की जनसंख्या अपेक्षाकृत कम है, लेकिन पर्यटन सीजन (अक्टूबर से मार्च) में लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं। इससे कचरा प्रबंधन, सड़कों के रखरखाव, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अतिरिक्त संसाधन जुटाने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए नगर परिषद ने यात्री कर लागू करने का फैसला किया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
